EDITOR|Voice of Jalandhar
••28 व्यूज़•2 मिनट पढ़ेंपंजाब
पंजाब
पंजाब
पंजाब
रात 2:30 बजे दुकान में घुसे चोर, हजारों की नकदी समेत सामान लेकर एक्टिवा पर हुए फरार
जालंधर के खिंगरा गेट में चोरों का आतंक, एक्टिवा सवार चोर दुकान से ड्राई फ्रूट, देसी घी और नकदी ले उड़े दुकानदार ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात
जालंधर के खिंगरा गेट में चोरों का आतंक, एक्टिवा सवार चोर दुकान से ड्राई फ्रूट, देसी घी और नकदी ले उड़े
दुकानदार ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात
जालंधर: थाना नंबर-3 के अधीन आते खिंगरा गेट इलाके में चोरों ने एक चक्की और करियाना दुकान को निशाना बनाया। देर रात बिना नंबर की सफेद एक्टिवा पर पहुंचे दो चोर दुकान से हजारों रुपये की नकदी, ड्राई फ्रूट और देसी घी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
दुकानदार हरमीत सिंह ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे दुकान को ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें दुकान का शटर उखड़ा होने की जानकारी दी। जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान से करीब 10 से 12 हजार रुपये की नकदी, बादाम, काजू, सोगी समेत अन्य ड्राई फ्रूट और देसी घी के डिब्बे गायब थे।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रात करीब 2:30 बजे दो चोर एक्टिवा पर दुकान के बाहर पहुंचे। एक चोर मुंह ढककर दुकान के अंदर दाखिल हुआ, जबकि दूसरा बाहर एक्टिवा पर खड़ा रहा। अंदर घुसे चोर ने ड्राई फ्रूट को बोरियों में भरा और देसी घी के डिब्बे भी साथ ले गया। इसके बाद उसने तिजोरी में रखी नकदी भी निकाल ली।
हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने दुकान का ताला नहीं तोड़ा, बल्कि शटर की पत्ती तोड़कर उसे उखाड़ दिया। इससे दुकान के शटर को भी करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना के बाद दुकानदार ने इलाके में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर चिंता जताई। उनका आरोप है कि क्षेत्र में नशे के आदी लोग नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दुकानदार ने पुलिस की रात की गश्त पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देर रात इलाके में पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देते।
दुकानदार के मुताबिक, कुछ समय पहले पड़ोसी की नई एक्टिवा भी चोरी हुई थी और शिकायत देने के बावजूद पुलिस मौके पर जांच करने नहीं पहुंची। इसी कारण इस बार भी दुकानदार पुलिस थाने में शिकायत देने को लेकर असमंजस में हैं।

EDITOR
अनुभवी पत्रकार और लेखक
संबंधित समाचार

LPU Fighter Jet Incident: मिग-23UM पर चढ़ा नाबालिग छात्र गिरफ्तार
EDITOR••1 व्यूज़

LPU Protest: मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
EDITOR••4 व्यूज़

Jalandhar School Bomb Threat: अमित शाह की रैली से पहले स्कूल को धमकी भरा ईमेल
EDITOR••5 व्यूज़