EDITOR|Voice of Jalandhar
••14 व्यूज़•1 मिनट पढ़ेंपंजाब
पंजाब
पंजाब
पंजाब
जालंधर के AGI फ्लैट्स में 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
14-SEPTEMBER JALANDHAR जालंधर के AGI फ्लैट्स में एक बार फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फ्लैट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान जैसमीन (24) के रूप में हुई है।
14-SEPTEMBER JALANDHAR
जालंधर के AGI फ्लैट्स में एक बार फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फ्लैट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान जैसमीन (24) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना AGI फ्लैट्स के ब्लॉक D में हुई। थाना सदर के इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती ने फ्लैट की काफी ऊंचाई से छलांग लगाई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी थी और पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से जूझ रही थी।
पुलिस के मुताबिक, मृतका के परिवार की ओर से फिलहाल कोई बयान दर्ज नहीं करवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि AGI फ्लैट्स में इससे पहले भी आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसके चलते एक बार फिर यह मामला चर्चा में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

EDITOR
अनुभवी पत्रकार और लेखक
संबंधित समाचार

LPU Fighter Jet Incident: मिग-23UM पर चढ़ा नाबालिग छात्र गिरफ्तार
EDITOR••1 व्यूज़

LPU Protest: मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
EDITOR••4 व्यूज़

Jalandhar School Bomb Threat: अमित शाह की रैली से पहले स्कूल को धमकी भरा ईमेल
EDITOR••5 व्यूज़